24 Apr 2024, 20:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में रायटर के पत्रकारों पर फैसला टला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 9:44PM | Updated Date: Aug 27 2018 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार में देश के आधिकारिक गोपनीयता कानून के उल्लंघन के आरोपी रायटर के दो पत्रकारों की सजा पर फैसला तीन सितंबर तक के लिए टल गया है। न्यायाधीश खिन माउंग माउंग ने बताया कि रायटर के दो पत्रकारों वा लोन (32) और क्याव सोए ओ (28) की सजा पर सोमवार को फैसला किया जाना था लेकिन न्यायाधीश ये ल्विन की तबीयत खराब होने के कारण इसे तीन सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। न्यायाधीश माउंग न्यायाधीश ल्विन के बीमार होने के कारण इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। गौरतलब है कि दोनों पत्रकारों को गत दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। उन पर गोपनीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और देश के आधिकारिक गोपनीयता कानून के उल्लंघन का आरोप है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »