28 Mar 2024, 22:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में भूकंप के तेज झटके - 2 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 12:03PM | Updated Date: Aug 26 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान का कर्मानशाह प्रांत रविवार को रिएक्टर पैमाने 5.9 तीव्रता पर आए भूकंप के झटकों से दहल उठा। भूकंप के चलते हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
भूकंप का केंद्र तजेहाबाद शहर से नौ किलोमीटर और जावनरुड शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर था।दोनों शहर ईरान-इराक सीमा के पास स्थित है। भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
 
ईरान की आपातकालीन एवं प्राकृतिक आपदा एजेंसी ने सरकारी प्रेस टीवी को बताया कि क्षेत्र में पांच बचाव दल भेजे गए हैं।इराक के बगदाद के निवासियों ने बताया कि उन्हें राजधानी में भूकंप के झटके महसूस हुए। बगदाद ईरान सीमा से लगभग 342 किमी दूर स्थित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »