20 Apr 2024, 14:06:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में डीजल के दाम 17 रुपए प्रति लीटर घटेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 5:13PM | Updated Date: Aug 25 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में डीजल की कीमत लगभग 17 रुपए प्रति लीटर तक कम की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने शुक्रवार रात यह जानकारी दी। जियो न्यूज के अनुसार निकट भविष्य की रणनीति डीजल की कीमत घटाकर पेट्रोल के बराबर लाने की है। उन्होंने यह भी बताया कि संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। सरवर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पाकिस्तान का नया नेतृत्व तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन के काम में तेजी लाने पर काम करेगा। अगस्त के लिए पाकिस्तान में डीजल की कीमत 112.94 रुपए प्रति लीटर रही है। पेट्रोल का दाम 95.24 रुपए प्रति लीटर, मिट्टी तेल का 83.96 रुपए और हल्के डीजल का 75:7 रुपए प्रति लीटर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »