20 Apr 2024, 01:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने सभी देशों से की इस्लामिक स्टेट को हराने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 10:45AM | Updated Date: Aug 25 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके देशों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को करारी हार का सामना करना पड़े। आईएस के अन्य देशों में विस्तार से अमेरिका चिंतित है।
 
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे देशों के साथ अमेरिका अपना सहयोग बढ़ाएगा और इस दिशा में मजबूत ताकत बना रहेगा।
 
उन्होंने सुरक्षा परिषद में गुरुवार को बताया कि इस आतंकवादी समूह की विचारधारा विश्व के नए-नए स्थानों पर अपना पैर पसार रही है। यह एक ऐसा दुश्मन है जो अपने आपको किसी भी स्थान पर ढाल रहा है। हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह चतुराई के साथ इस्लामिक स्टेट को करारी हार दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »