29 Mar 2024, 14:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पत्नी की हत्या कर शव छिपाने वाले को मौत की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 12:22PM | Updated Date: Aug 24 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के शंघाई शहर में पत्नी की हत्या करने के बाद तीन महीने तक उसका शव फ्रिज में छिपाकर रखने वाले व्यक्ति को एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने 31 साल की झू शियांगदोंग को साल 2016 में पत्नी यांग लिपिंग की हत्या करने का दोषी करार दिया था। हत्या के बाद उसने शव को चादर में लपेटा और घर की बालकनी में रखे फ्रिज में छिपा दिया।
 
तीन महीने तक उसने अपनी पत्नी के पैसों का घूमने-फिरने और दूसरी महिलाओं के साथ रहने में भरपूर इस्तेमाल किया। यही नहीं उसने पत्नी के वीचैट मैसेजिंग से उसके दोस्तों से रिश्तेदारों से बात भी की। लेकिन झू का सच तब सबके सामने आया जब उसके ससुर का जन्मदिन आया और परिवार की पार्टी से बेटी ही गायब दिखी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »