20 Apr 2024, 06:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका के 100 से अधिक शहरों में सिगरेट का बहिष्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 10:48AM | Updated Date: Aug 24 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 100 से ज्यादा शहरों में देश को तंबाकू मुक्त बनाने के मकसद से सिगरेट की बिक्री का बहिष्कार किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर्स यूनियन ने देश भर में धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में स्थानीय लोगों को शिक्षित करने के कई कार्यक्रम शुरू किए हैं और इसके परिणामस्वरूप कई शहरों के दुकानदारों व व्यापारियों ने सिगरेट बेचना बंद कर दिया है।
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जाफना के 22 शहर व मतारा के 17 शहर व कुरुनेगला के 16 शहरों के साथ दूसरे शहर भी सिगरेट की बिक्री के बहिष्कार में शामिल हुए हैं। मौजूदा समय में 107 शहर इस मुहिम का हिस्सा हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »