20 Apr 2024, 14:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 10:41AM | Updated Date: Aug 24 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पिछले सप्ताह न्यू जर्सी में सिख युवक अपने स्टोर में मृत अवस्था में पाया गया था। उसके शरीर पर चाकू से हमले किए जाने के जख्म थे। 55 वर्षीय त्रिलोक सिंह को 16 अगस्त को उनके चचेरे भाई ने उनके स्टोर में मृत देखे गए थे। उनके सीने पर चाकू से हमला किए जाने के जख्म थे।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसेक्स काउन्टी के कार्यवाहक अभियोजक रॉबर्ट लौरिनो ने बताया कि न्यूयॉर्क के उबियरा को गिरफ्तार किया गया है और उस पर सिंह की हत्या का आरोप लगाया गया है। उबियरा को हिरासत में लेने पर गुरुवार को सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार, मृतक सिंह बेहद दयालु किस्म के व्यक्ति थे। उनकी पत्नी और बच्चे भारत में रहते हैं। वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए खुद का स्टोर चला रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »