20 Apr 2024, 00:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : तालिबान ने 160 लोगों को छोड़ा, 20 अब भी बंधक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 3:29PM | Updated Date: Aug 22 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में तीन बसों पर सवार यात्रियों के सामूहिक अपहरण के एक दिन बाद ही 160 नागरिकों को रिहा कर दिया जबकि कम से कम 20 पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को बंधक बनाकर रखा गया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को बसों से रवाना हुए करीब 200 यात्रियों को तालिबान विद्रोहियों ने उत्तरी प्रांत कुंडुज के पास बंधक बना लिया था। कुंडुज में एक प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रबानी ने बताया कि 160 से ज्यादा नागरिक सुरक्षित रूप से घर पहुंच चुके हैं लेकिन कम से कम 20 सैनिक और पुलिसकर्मी तालिबान द्वारा एक अज्ञात स्थान पर ले जाये गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »