20 Apr 2024, 03:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में अमेरिकी दूतावास के पास गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 11:29AM | Updated Date: Aug 21 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरिकी दूतावास के समीप सोमवार को कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की। सीएनएन तुर्क ब्राडकास्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना सुबह पांच बजे की है। गोलीबारी में सुरक्षा चौकी की एक खिड़की को नुकसान पहुंचा है, हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है जो हमले को अंजाम देने के बाद एक कार से फरार हो गये।  यह हमला तुर्की में अंकारा और वाशिंगटन के एक अमेरिकी पादरी की सुनवाई के समय हुआ। इस घटना को तुर्की में एक अमेरिकी पादरी के खिलाफ मुकदमे को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »