29 Mar 2024, 14:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अगले महीने पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे अमेरिका के विदेश मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 10:37AM | Updated Date: Aug 21 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार के बनने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के लिये अगले माह दक्षिण-एशियाई राष्ट्र का दौरा करेंगे। पाकिस्तान के एक दैनिक अखबार के मुताबिक पोम्पियो की पांच सितंबर को इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना है। वह पहले विदेशी नेता होंगे, जो नवनिर्वाचित सरकार से मिलेंगे।
 
पाकिस्तान अपनी गिरती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 12 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता के लिये अमेरिका से समर्थन की मांग सकता है। सूत्रों ने बताया कि पोम्पियों के साथ दक्षिण और मध्य एशियाई मामले के ब्यूरो एलाइस वेल्स भी होंगे। इस दौरान पोम्पियो की भारत और अफगानिस्तान के दौरे पर भी जाने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »