25 Apr 2024, 21:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सात दशक पहले बिछड़े परिजनों से आज मिलेंगे दक्षिण कोरियाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 11:29AM | Updated Date: Aug 20 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। करीब सात दशक बाद आज पहली बार दक्षिण कोरिया के दर्जनों बुजुर्ग नागरिक उत्तर कोरिया में रह रहे अपने परिजनों से मिलेंगे। इनकी मुलाकात उत्तर कोरिया के माउंट कुमगांग रिजॉर्ट में कराई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाला यह पुनर्मिलन कार्यक्रम करीब तीन वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है। दोनों देशों के सुधरते रिश्तों की वजह से यह संभव हो पाया है। वर्ष 1950 से 1953 तक उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हुए युद्ध की वजह से हजारों लोग अपने सगे-संबंधियों से बिछड़ गए थे।
 
ऐसे ही लोगों में 92 वर्ष की ली केयूम सियोम पहली बार अपने बेटे से मिलेंगी। युद्ध के दौरान सियोम अपने पति और चार साल के बेटे से बिछड़ गई थीं। अपनी नवजात बेटी के साथ वह दक्षिण कोरिया चली आई थीं। उनका बेटा अब 71 साल का है। सियोम के साथ उनकी बेटी भी पहली बार अपने भाई से मिलने माउंट कुमगांग पहुंची है। सियोम ने कहा, मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रही हूं, अच्छा या बुरा। यह सपना है या हकीकत। वर्ष 2000 के बाद दोनों देशों ने 20 बार परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »