19 Apr 2024, 18:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुषमा स्वराज ने मॉरिशस में किया पाणिनी भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 10:34AM | Updated Date: Aug 20 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉरिशस। सुषमा स्वराज ने युवा पीढ़ी में हिंदी पठन-पाठन की रूचि और विकसित करने के उद्देशय से रविवार को पाणिनी भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। स्वराज ने महात्मा गांधी संस्थान में मॉरिशस की शिक्षा मंत्री लीला देवी दुकन-लछुमन और कला एवं संस्कृति मंत्री पृथ्वीराज सिंह रुपन की उपस्थिति में पाणिनी भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
 
विदेश मंत्री ने पाणिनी भाषा प्रयोगशाला को महात्मा गांधी संस्थान को लोकार्पित करते हुए कहा कि इस प्रयोगशाला के माध्यम से युवा पीढ़ी में हिंदी के पठन-पाठन के प्रति रूचि को और अधिक विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, मुझे इस बात पर अत्यंत प्रसन्न और गर्व है कि मॉरिशस में हिंदी भाषा का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। मॉरिशस में पाणिनी भाषा प्रयोगशाला भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग से स्थापित की गई है। इसमें 35 कम्प्यूटर के साथ ही भाषा प्रयोगशाला से संबंधित अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »