29 Mar 2024, 10:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 10:32AM | Updated Date: Aug 19 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अकरा/जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। कोफी अन्नान फाउंडेशन ने कहा कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्री अन्नान का संक्षिप्त बीमारी के बाद स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित एक अस्पताल में तड़के निधन हो गया। वह घाना के नागरिक थे। उनके परिवार में पत्नी और संतान अमा, कोजो और नीना हैं।  
 
अन्नान ने 1997-2006 संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद पर दो कार्यकाल तक सेवाएं दीं और जेनेवा में सेवानिवृत्त होने के बाद वह स्विट्जरलैंड के एक गांव में रहने चले गये। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बयान जारी कर कहा, 'कई मायनों में कोफी अन्नान स्वयं संयुक्त राष्ट्र थे। वह कई पायदान चढ़कर महासचिव के पद तक पहुंचे थे और अतुल्य गरिमा एवं समर्पण के साथ संगठन को नयी सदी में लेकर आये।' अन्नान ने ही गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का प्रमुख बनाया था। उन्हें हालांकि नब्बे के दशक में रवांडा में जनसंहार रोकने में विफल रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 
 
अन्नान ने अपने 80वें जन्मदिन पर बीबीसी को दिये साक्षात्कार में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र में अब भी सुधार की गुंजाइश है, यह परिपूर्ण नहीं है लेकिन अगर यह नहीं होता तो इसकी स्थापना करनी पड़ती। उन्होंने कहा था कि वह एक अति आशावादी व्यक्ति हैं, वह जन्मजात आशावादी हैं और आशावादी ही रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »