29 Mar 2024, 16:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा महासचिव ने केरल में बाढ़ से हुई लोगों की मौत पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 10:28AM | Updated Date: Aug 19 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने केरल में प्रलयंकारी बाढ़ में 300 से अधिक लोगों के मारे जाने और बड़े पैमाने पर नुकसान होने पर दुख जताया है।  गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। केरल में 100 वर्षों के दौरान आयी सबसे भीषण बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और दो लाख से अधिक लोग विभिन्न राहत शिविरों मे रह रहे हैं।   
  
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बाढ़ के कारण लोगों की मौत और संपत्ति एवं फसलों के नुकसान से दुखी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने सहायता का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि अब तक मदद की कोई अपील नहीं की गयी है और भारत इस तरह की आपदाओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। इसके बावजूद संरा की टीम लगातार भारत सरकार के संपर्क में है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध करायी जा सके।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »