20 Apr 2024, 19:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीस्तीनियों की सुरक्षा के लिए संरा ने सुझाए 4 उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 10:25AM | Updated Date: Aug 19 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि फिलीस्तीन नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सेना या निरस्त्र पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा सकती है। गुटेरेस ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस संबंध में चार विकल्प भी सुझाये है, हालांकि इनमें कोई अनुशंसा नहीं की गयी है।
 
पहले और दूसरे विकल्प में क्रमश: संयुक्त राष्ट्र की शांति निगरानी समूह और संयुक्त राष्ट्र नागरिक मिशन की तैनाती का सुझाव दिया गया। तीसरे विकल्प के रूप में फिलीस्तीनी नागरिकों की समस्याओं का समाधान किये जाने तथा चौथे विकल्प में फिलीस्तीन में अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार और राजनीतिक अधिकारियों को भेजकर वर्तमान स्थिति की निगरानी और रिपोर्ट तैयार किये जाने का सुझाव दिया गया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »