23 Apr 2024, 18:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक ने गजनी में तालिबान को समर्थन के आरोप को किया खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 5:09PM | Updated Date: Aug 18 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने अफगानिस्तान के गजनी पर हमले में आतंकवादियों की मदद करने के पाकिस्तान पर लगाये गये आरोप को खारिज किया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में किसी भी आतंकवादी घटना का समर्थन नहीं किया गया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेंशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान की समस्या उनके यहां खुद की है, इसलिए उन समस्याओं को हल करने के लिए अफगानिस्तान को खुद आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हाल में कहा था कि जनरल बाजवा ने सीमा पार से आतंकवादी संगठन तालिबान को समर्थन करने मुद्दे पर जो वादा किया था, उसे उन्हें पूरा करना चाहिए। गौरतलब है कि 10 अगस्त को करीब एक हजार तालिबान लड़ाकों ने गजनी शहर पर हमला बोला था और सेना के साथ पांच दिन तक संघर्ष चला था।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री तारिक शाह बहरामी तथा अन्य अधिकारियों ने पहले कहा था कि गजनी में हुए हमले में पाकिस्तान और अन्य बाहरी तत्वों का हाथ है। श्री बहरामी ने कहा था कि सेना के साथ संघर्ष में सुरक्षा बलों के करीब सौ जवानों की मौत हो गई थी तथा करीब 20 नागरिक भी मारे गए थे। इस दौरान करीब 194 तालिबान आतंकवादी भी मारे गए थे।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »