20 Apr 2024, 12:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव चार सितंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 5:12PM | Updated Date: Aug 16 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में चार सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल नौ सितंबर को समाप्त हो रहा है। पाकिस्तान के संविधान के अनुसार मौजूदा निवर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने से एक माह पहले ही राष्ट्रपति चुनाव हो जाने चाहिए।  पाकिस्तान में राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है जिनमें सीनेट, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली के सदस्य शामिल हैं। राष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा किया जाता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »