29 Mar 2024, 12:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नासा ने सूर्य मिशन के लिए भेजा यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 1:42PM | Updated Date: Aug 13 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार सूर्य के नजदीक से अध्ययन करने के लिए रविवार की सुबह यान का प्रक्षेपण किया। नासा ने इस मिशन को 'पार्कर सोलर प्रोब' नाम दिया है। यह यान सूर्य के आसपास के वातावरण और उसकी कार्यप्रणालियों का अध्ययन करेगा। इसे शनिवार प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश प्रक्षेपण नहीं हो सका।
 
मिशन का कार्यकाल सात वर्ष का है और इस दौरान यह सात बार सूर्य की सतह से करीब 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले कभी कोई भी अंतरिक्ष यान सूर्य के इतने करीब से नहीं गुजरा है। अगर यह मिशन सफल रहता है तो हमें दुनिया के अस्तित्व के बारे में पता लगाने में और आसानी हो जाएगी। इस यान को थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है। यह पृथ्वी के मुकाबले तीन हजार गुना अधिक गर्मी को सहन कर सकता है। इस यान में एक वाटर कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जो यान का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »