18 Apr 2024, 18:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प-मैक्रों ने की ईरान, पश्चिम एशिया तथा व्यापार के मुद्दे पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 4:55PM | Updated Date: Aug 11 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से दूरभाष पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ईरान तथा पश्चिम एशिया के मुद्दे पर चर्चा की। अपने न्यू जर्सी गोल्फ क्लब में छुट्टियां मना रहे ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा, "फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दूरभाष पर अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान उनसे विभिन्न मुद्दों विशेषकर सुरक्षा और व्यापार के मसले पर चर्चा हुई। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने 'ईरान तथा पश्चिम एशिया सहित व्यापार और सुरक्षा' के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »