28 Mar 2024, 16:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के साथ व्यापारिक समझौतों से अन्य देश को नुकसान नहीं: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 4:53PM | Updated Date: Aug 11 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिग। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन और ईरान के  व्यापारिक तथा ऊर्जा समझौते किसी अन्य देश को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा चीन तथा ईरान के बीच लंबे समय से व्यापार तथा ऊर्जा के क्षेत्र में  पारदर्शी और सामान्य वाणिज्यिक सहयोग रहे हैं, जो उचित, निष्पक्ष और वैध है। ये न तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों या चीन द्वारा अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के लिए किये गए वादों का उल्लंघन नहीं करते हैं और न ही यह किसी अन्य देश के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाली विदेशी कंपनियों पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »