24 Apr 2024, 16:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हवाई हमला, कई लोग मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 4:39PM | Updated Date: Aug 11 2018 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले हामा, इदलिब तथा अलेप्पो प्रांत में शुक्रवार को हवाई हमलों में कई लोग मारे गए। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने बताया कि हामा, इदलिब तथा अलेप्पो प्रांत में हेलीकॉप्टरों तथा लड़ाकू विमान ने कई हमले किये जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए।

उत्तरी हामा के विद्रोही नेता अबू अल बरा अल हमावी ने बताया कि उरेम अल कुब्रा के पश्चमी शहर अलेप्पो में हवाई हमलों के कारण नरसंहार हुआ है। ओरिएंट न्यूज चैनल के अनुसार हवाई हमलों में यहां कम से कम 20 लोग मारे गए जबकि मानवाधिकार वेधशाला के अनुसार कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। सीरिया की सेना ने गुरुवार को इदलिब प्रांत में पर्चे गिराकर लोगों से सरकारी कानून को अपनाने की अपील की थी और कहा था सात वर्षों से जारी युद्ध समाप्त होने के कगार पर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »