25 Apr 2024, 09:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रतिबंध न हटाने पर अमेरिका की कड़ी आलोचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 12:51PM | Updated Date: Aug 11 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया ने उसके विरुद्ध लगाये प्रतिबंध नहीं हटाने पर अमेरिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह ऐसा करके परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में बढ़े कदमों को जोखिम में डाल रहा है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है देश ने अमेरिका के प्रति कई मैत्रीपूर्ण कदम उठाये हैं लेकिन वाशिंगटन अपने पुराने ढर्रे पर चल रहा है और उसका यह व्यवहार परमाणु निरस्त्रीकारण की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों में बड़ा बाधक है। 
 
उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों के कारण अंतरराष्ट्रीय निगरानी और अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है। अमेरिका उत्तर कोरिया से प्रतिबंधों को हटाने से पहले पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने के बीच इस वर्ष जून में कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने पर सहमति बनी थी, लेकिन निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया क्या होगी इसका विस्तृत ब्योरा फिलहाल तय नहीं हो पाया है। उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार कार्यक्रम बंद करने के लिए एकतरफा प्रतिबद्धता नहीं व्यक्त की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »