19 Apr 2024, 14:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन अपने परमाणु तकनीकी मानकों को करेगा प्रोत्साहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 12:50PM | Updated Date: Aug 11 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन ने कहा है कि वर्ष 2027 के अंत तक वैश्विक परमाणु मानकों में अग्रणी भूमिका हासिल करने के  लिए वह अपने परमाणु उद्योग के तकनीकी मानकों का दुनियाभर में प्रचार-प्रसार करेगा। कैबिनेट के नये दिशानिर्देशों के अनुसार चीन के परमाणु तकनीकी मानकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
चीन के दो बड़े परमाणु परियोजना डेवलपर्स, चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन और चाइना जनरल न्यूक्लियर प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन मिलकर आधुनिक तीसरी पीढ़ी के परमाणु संयंत्र हुलांग वन का विदेशों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सीजीएन ब्रिटेन के ब्रैडवेल में प्रस्तावित परमाणु परियोजना के लिए तकनीक प्रदान करेगा। चीन का लक्ष्य अपनी परमाणु क्षमता को वर्ष 2020 तक 58 गीगावॉट और वर्ष 2030 तक 200 गिगावॉट तक बढ़ाने का है। चीन अपनी स्वदेशी परमाणु तकनीक के माध्यम से वैश्विक परमाणु उद्योगों पर अपना दबदबा कायम करना चाहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »