29 Mar 2024, 04:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में मस्जिद ध्वस्त करने के विरोध में मुस्लिमों का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 11:10AM | Updated Date: Aug 11 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पश्चिमी प्रांत निंगजिया में एक नयी मस्जिद को ध्वस्त किये जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में सैकड़ों मुसलमान धरने पर बैठ गए हैं। चीन आधिकारिक तौर पर धर्म की आजादी की गारंटी देता है, लेकिन हाल के वर्षों में कट्टरपंथ और हिंसा की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
 
पश्चिम एशिया शैली की वेईज ग्रैंड मस्जिद में कई गुंबद और मीनार बने हैं। लिहाजा नोटिस जारी कर कहा गया था कि मस्जिद निर्माण से पहले उचित परमिट नहीं लिया गया। नोटिस में कहा गया कि मस्जिद को शुक्रवार को जबरन ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चीनी मुस्लिमों के बीच व्यापक रूप से इस बात को प्रसारित भी किया था। इस आदेश ने ग्रामीणों के बीच गुस्से को उकसाया। इस बीच मस्जिद प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच वार्ता समझौता नहीं हो सका क्योंकि लोगों ने मस्जिद को छोड़ने के लिए एक सरकारी योजना को खारिज कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »