24 Apr 2024, 18:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पैसे का गलत इस्तेमाल करने पर बौद्ध भिक्षु को 114 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 2:22PM | Updated Date: Aug 10 2018 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाइलैंड की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण कर लाए गए एक पूर्व बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल की सजा सुनाई। विराफोन सुकफोन 2013 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसकी एक निजी जेट पर डिजाइनर ऐविएटर चश्मा पहने और लुई वीटॉन का बैग लिए एक फुटेज सामने आई थी। 39 वर्षीय सुकफोन अमेरिका भाग गया था लेकिन नाबालिग से बलात्कार करने और दानदाताओं को धोखा देने के आरोपों के बाद उसे वापस भेजा गया।  
 
दानदाताओं ने दुनिया की सबसे बड़ी बौद्ध प्रतिमा बनाने के लिए उसे धन दिया था। जांच में पता चला कि उसने लग्जरी कारें खरीद रखी है और उसके कई बैंक खातों में 7,00,000 डॉलर की धनराशि है। बैंकॉक की एक अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि सुकफोन को धन शोधन, धोखाधड़ी, आॅनलाइन चंदा जुटाने के लिए कम्प्यूटर क्राइम ऐक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
 
अधिकारी ने कहा, ह्यन्यायाधीशों ने उसे दोषी ठहराया और 114 साल की जेल की सजा सुनाई।ह्ण थाइलैंड के कानून के अनुसार सुकफोन 20 साल से ज्यादा की सजा नहीं काटेगा। उसे 29 दानदाताओं के 8,61,700 डॉलर भी लौटाने होंगे। एक सरकारी अभियोजक ने बताया कि बलात्कार के मामले पर फैसला अक्टूबर में आने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »