28 Mar 2024, 17:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा से विवाद का तेल आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर : सऊदी अरब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 2:20PM | Updated Date: Aug 10 2018 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालीद अल फालिह ने कहा है कि सऊदी अरब तथा कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनी आरामको के ग्राहक कनाडा में प्रभावित नहीं होंगे। सऊद अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी द्वारा गुरुवार को तड़के पूछे गए सवाल के जवाब में फालिह ने कहा कि तेल आपूर्ति चिंता का विषय नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने गत रविवार को कनाडा के साथ सभी नए व्यापार और निवेश पर भी रोक लगा दी और रियाद में स्थित कनाडा के राजदूत को वापस भेज दिया। इसके साथ ही सऊदी अरब ने सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक तथा चिकित्सकीय कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। सऊदी अरब ने यह कदम कनाडा की उस अपील के बाद उठाया है जिसमें रियाद में गिरफ्तार किए गए नागरिक अधिकार कार्यकर्ता की रिहाई की मांग की गई थी। सऊदी अरब ने कनाडा की इस मांग को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »