29 Mar 2024, 11:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी प्रयासों का जवाब देने के अनेक तरीके: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 11:14AM | Updated Date: Aug 10 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन ने कहा है कि अमेरिका ने उसके खिलाफ निर्यात शुल्कों पर जो बढ़ोत्तरी की है उनका उसी तर्ज पर जवाब दिया जाना है और चीनी सरकार अपने हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
 
चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी की एक रिपोर्ट में बताया कि यह फैसला अमेरिका से चीन को निर्यात किए जाने वाले 16 अरब डालर कीमत के ईंधन तथा इस्पात उत्पादों  पर 25 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाने के बाद आया है।
 
इससे पहले अमेरिका ने 23 अगस्त को चीनी उत्पादों पर भी इसी तरह का कर लगाया था। दोनों देशों में इस समय व्यापार युद्ध छिड़ा हुआ है और वे एक दूसरे के खिलाफ समय समय पर बयानबाजी भी करते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »