29 Mar 2024, 17:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया ने फिलिस्तीन को दी संप्रभु देश की मान्यता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 11:09AM | Updated Date: Aug 10 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगोटा। नए राष्ट्रपति इवान ड्यूक के पदभार संभालने से कुछ दिन पहले कोलंबिया ने फिलिस्तीन को संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी है। विदेश मंत्रालय के सार्वजनिक की गई चिट्ठी से यह जानकारी मिली है। यह चिट्ठी तीन अगस्त की है।
 
चिट्ठी में कहा गया है, 'मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि कोलंबिया की सरकार के नाम पर राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने फिलिस्तीन को मुक्त, स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है।'
 
इस पत्र पर सैंटोस के विदेश मंत्री मारिया एंजेला होल्गियम ने हस्ताक्षर किया है। नए विदेश मंत्री कार्लोस होल्मेस ने कहा कि वह पुराने सरकार के इस फैसले के निहितार्थ पर अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे कूटनीतिक संबंध को देखते हुए इसकी समीक्षा करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »