28 Mar 2024, 15:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नर्व एजेंट के इस्तेमाल के मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूएस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 11:07AM | Updated Date: Aug 10 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी को ब्रिटेन में नर्व एजेंट से मारने की कोशिश के आरोप में घिरे रूस को लेकर अमेरिका ने उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका, रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा यह फैसला सोमवार को लिया था और रूस को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया। बयान में कहा गया कि नए प्रतिबंध 22 अगस्त के आसपास प्रभावी होंगे और रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण और वॉरफेयर एलिमिनेशन ऐक्ट 1991 के अधीन होंगे। 
 
इस अधिनियम के तहत 2013 में सीरिया पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे। सीरिया ने तब उत्तर कोरिया के खिलाफ वीएक्सल नर्व एजेंट का इस्तेमाल किया था। इसका इस्तेमाल मलेशिया में किम जोंग-उन के सौतेले भाई की हत्या के दौरान किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने 1991 के कानून के तहत प्रथम दौर के प्रतिबंधों से बुधवार को कांग्रेस को वाकिफ कराया। अगर रूस इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाता तो रूस पर दूसरे दौर के और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। पहले दौर के प्रतिबंधों में अमेरिका से रूस निर्यात किए जाने वाले सैन्य उपकरणों और सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
 
रूस ने अमेरिकी फैसले को बताया बेतुका
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रथम उपस्थाई प्रतिनिधि दमित्री पोलीनस्काइ ने बुधवार को इन प्रतिबंधों को खारिज किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बेतुकी चीजें जारी हैं। कोई साक्ष्य नहीं हैं, कोई सुराग नहीं हैं, कोई तर्क नहीं है सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। सिर्फ एक ही नियम है कि हर चीज के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराओ। फिर चाहे, जितनी भद्दी और बेतुकी क्यों न हो। चलो, अमेरिका के संयुक्त प्रतिंबध का स्वागत करें।' ब्रिटेन ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »