29 Mar 2024, 17:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाउती मिसाइल से सऊदी अरब में एक की मौत,11 जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 3:23PM | Updated Date: Aug 9 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। यमन से हाउती बलों के सऊदी अरब पर किये गये मिसाइल हमले में एक नागरिक की मौत हो गए और 11 अन्य घायल हो गए। सऊदी सरकारी मीडिया ने इस आशय की जानकारी दी। ईरान से संबद्ध समूहों वाले हाउती संगठन का यमन की राजधानी साना समेत वहां के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण है। हाउती संचालित मसिरा टी वी के मुताबिक दक्षिणी सऊदी अरब के जिजान औद्योगिक शहर को निशाना बनाकर एक मिसाइल दागी गई। सऊदी के सरकारी समाचार चैनल अल-इखबारिया ने बुधवार को बताया कि वायु रक्षा बलों ने मिसाइल ध्वस्त कर दी। बाद में राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने कहा कि जिजान नामक एक यमन निवासी की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »