29 Mar 2024, 13:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में एक हफ्ते में दूसरी बार सिख पर हुआ हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 1:36PM | Updated Date: Aug 9 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्ययॉर्क। अमेरिका में एक बार फिर एक सिख पर हमला किया गया है। कैलिफॉर्निया में दो अज्ञात व्यक्तियों ने 71 वर्षीय एक सिख पर हमला किया और उन पर थूका। करीब एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना है। घटना यहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो में नजर आ रहा है कि साहिब सिंह नट कैलिफॉर्निया के मंटेका में तड़के एक सड़क के किनारे टहल रहे हैं।
 
उसी समय दो व्यक्ति दूसरी तरफ से उनकी तरफ आए। इस दौरान नट दोनों लोगों को देख कर रुक जाते हैं और दोनों लोग उनसे बातचीत करने लगते हैं। इसके बाद सिंह आगे बढ़ जाते हैं लेकिन वे लगातार उनका पीछा करते हैं और उनसे बात करते हैं। कुछ देर की नोंकझोंक के बाद काले रंग का हुड पहने एक व्यक्ति ने अचानक उनके पेट में लात मारता है जिससे बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर गिर जाते हैं और उनकी पगड़ी खुल जाती है।
 
सिख ने खड़ा होने और खुद का बचाव करने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति ने फिर से उनके पेट में लात मारी जिससे वह दोबारा सड़क पर गिर गए जिसके बाद हमला करने वाला व्यक्ति उनके पास आया और उनका चेहरा छूने लगा और उन पर थूक दिया।  कैलिफॉर्निया में इससे पहले 31 जुलाई को 50 वर्षीय सुरजीत महली पर हमला किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »