29 Mar 2024, 10:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैफे में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक दोषमुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 1:32PM | Updated Date: Aug 9 2018 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने 2016 में राजधानी ढाका में एक कैफे पर हुए हमले के मामले में हिरासत में लिए गए एक ब्रिटिश नागरिक को बुधवार को दोषमुक्त कर दिया। ब्रिटिश नागरिक हसनत करीम इस हमले में शामिल होने के आरोप में दो साल से हिरासत में हैं। 
 
अधिकारों से संबंधित समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने करीम की रिहाई के लिए लंबे समय से अभियान चलाया हुआ था। करीम ढाका के कैफे में हुए हमले के दौरान पुत्री का 13वां जन्मदिन मनाने के लिए वहां मौजूद थे। इस हमले में कुल 22 लोग मारे गए थे। ब्रिटिश नागरिक हसनत करीम के वकील संवर हुसैन सोमाजÞदार ने अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। 
 
सोमाजदार ने कहा कि श्री करीम मुआवजे की मांग नहीं करेंगे। करीम उस समय ढाका के कैफे में परिवार के साथ पुत्री का 13वां जन्मदिन मना रहे थे कि तभी अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने 12 घंटे से भी अधिक समय तक 22 लोगों को बंधक बनाकर रखने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में मारे गए ज्यादातर लोग विदेशी थे। हमले के समय वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने करीम पर आसानी से आतंकवादियों की ढाल बनने के लिए राजी होने का आरोप लगाया था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »