24 Apr 2024, 05:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके 21 हजार भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 9:40AM | Updated Date: Aug 9 2018 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। पिछले साल 21 हजार से ज्यादा भारतीय अपनी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके रहे। ये बात सामने आई है अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग की बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट में। इसी के साथ भारत उन 10 देशों में शामिल हो गया है, जिसके नागरिक अमेरिका कानूनी तौर पर आते हैं लेकिन वहां गैरकानूनी रूप से रुकते हैं। हालांकि,  देशों के मुकाबले काफी कम है। विभाग ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर 2016 से सितंबर 2017 तक अमेरिका पहुंचे 7,01,900 विदेशी नागरिक ऐसे थे जिन्होंने अपनी वीजा अवधि से ज्यादा समय देश में गुजारा।
 
इसमें बताया गया है कि 2017 में भारत के करीब 10.7 लाख लोग बी-1 या बी-2 (बिजनेस/पर्यटन) वीजा के जरिए अमेरिका पहुंचे थे। लेकिन करीब 14, 204 लोग देश में अपनी वीजा अवधि से ज्यादा रुके। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग के पास 1708 भारतीयों के देश लौटने का रिकॉर्ड है, लेकिन 12,498 लोगों के लौटने का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। 
 
 2016 के मुकाबले आंकड़ा घटा 
2016 में भी भारत से करीब 10 लाख लोग बी-1 और बी-2 वीजा पर अमेरिकी दौरे पर गए थे। तब 17,763 लोग अपनी वीजा अवधि से ज्यादा वहां रुके थे, जिनमें 2040 लोगों के भारत लौटने का रिकॉर्ड है, लेकिन 15,723 लोगों के अवैध रुप से अमेरिका में ही रुके रहने का अनुमान है।
 
वीजा अवधि से ज्यादा रुकने वालों में स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स भी 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में 127,435 भारतीय स्टूडेंट्स एफ, जे और एम कैटेगरी के जरिए अमेरिका पहुंचे। इनमें 4,400 भारतीय अवधि खत्म होने के बाद तक वहां रुके रहे। आंकड़ों के मुताबिक, बाद में 1,567 लोग वापस चले गए लेकिन 2,833 अभी भी अमेरिका में ही हैं। अन्य वीजा कैटेगरी में पिछले साल 4.5 लाख से ज्यादा भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका छोड़ना था, लेकिन 9,568 लोग अपने वीजा की अवधि खत्म होने से ज्यादा समय तक रुके। इनमें 2,956 भारतीय वीजा खत्म होने के कुछ समय बाद चले गए जबकि 6,612 लोगों के अमेरिका में ही रुकने की आशंका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »