20 Apr 2024, 08:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप - 82 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 10:30AM | Updated Date: Aug 6 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के लॉमबोक में रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता के भूकंप से 82 लोगों की मौत हो गई। जनकारी के मुताबिक, रविवार को आए इस भूकंप में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र लॉमबोक के उत्तरी तट के पास सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और घरों की बिजली गुल हो गई है।
 
इंडोनेशिया में एक सप्ताह पहले भी भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई लेकिन इसे कुछ ही घंटों बाद हटा लिया गया। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि लॉमबोक के मुख् शहर मतारा में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर खराब निर्माण सामग्री से तैयार की गई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »