17 Apr 2024, 00:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंकारा बम विस्फोट मामले में नौ लोगों को उम्र कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 2:43PM | Updated Date: Aug 4 2018 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में 2015 में बम विस्फोट की दो घटनाओं के मामले में एक अदालत ने नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन घटनाओं में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। सरकारी प्रसारक के मुताबिक उन घटनाओं में इस्लामिक स्टेट के 36 लोगों के खिलाफ अदालत में मामला चला था और इनमें से नौ लोगों को उन विस्फोटों का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बम विस्फोट की ये घटनाएं अंकारा के मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर हुई थी जहां कुर्द समर्थक और श्रमिक कार्यकर्ताओं की एक रैली हो रही थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »