23 Apr 2024, 14:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली में राष्ट्रपति पद के लिए होगा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 4:10PM | Updated Date: Aug 3 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बामाको। माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकार कीता को राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के लिए पर्याप्त मत न मिलने पर निर्णायक चुनाव कराया जाएगा। सरकार की ओर से इस आशय के प्राथमिक आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए। क्षेत्रीय प्रशासन मंत्रालय के अनुसार श्री कीता ने पश्चिम अफ्रीकी देश में 41.4 प्रतिशत मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी सोउमैला सिसे को 17.8 प्रतिशत वोट मिले।

मंत्रालय के अनुसार जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मत दोनों में से किसी उम्मीदवार को न मिलने के कारण अगले महीने निर्णायक चुनाव कराये जाएंगे। मतदान 43 प्रतिशत हुआ जो पश्चिम अफ्रीका का अब तक का सबसे कम वोट प्रतिशत है। सोना और कपास उत्पादक देश माली में शांतिपूर्ण चुनाव का इतिहास रहा है लेकिन इस बार हुए चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया गया और संदिग्ध आतंकवादी हमले हुए जिससे हजारों लोग वोट डालने से वंचित रह गए।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »