20 Apr 2024, 16:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंबोडिया में हस्तक्षेप न करें विदेश : चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 10:34AM | Updated Date: Aug 3 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीनी सरकार के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि कंबोडिया के आंतरिक मामलों में विदेशियों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चीनी राजनयिक ने यह बात कंबोडिया में हुए चुनाव के बाद वहां के एक शीर्ष राजनयिक से कही। चीन कंबोडिया का सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक और आर्थिक समर्थक है। आलोचकों का आरोप है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं था।
 
प्रधानमंत्री हुन सेन के सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने सोमवार को कहा था कि उसने एक दिन पहले आम चुनाव में सभी 125 संसदीय सीटों को जीत लिया। हालांकि इस चुनाव का कई अधिकार समूहों, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा भारी आलोचना की गई थी। चीन के विदेश परिषद के सदस्य वांग यी ने कहा, 'चुनाव के परिणाम ने कंबोडियन पीपुल्स पार्टी के प्रशासन में कंबोडियाई लोगों की आस्था और विश्वास को दिखाया।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »