19 Apr 2024, 11:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका का चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क का प्रस्ताव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 12:02PM | Updated Date: Aug 2 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने शुरू में चीन के सामानों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के बाद अब 200 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस योजना से जुड़े एक सूत्र ने हालही में यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रशासन ने 10 जुलाई को कहा था कि चीन से आयात होने वाले हजारों सामानों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा।
 
यह शुल्क खाद्य पदार्थों, लकड़ी के सामानों, रसायनिक पदार्थों तथा एल्युमीनियम के पदार्थों तक सीमित रहेगा। बढ़ा हुआ शुल्क हालांकि सार्वजनिक टिप्पणी की एक अवधि समाप्त होने के बाद ही लगाया जाएगा। चीनी सामानों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत करने से विश्व के दो बड़े आर्थिक देशों के बीच व्यापारिक टकराव बढ़ सकता है। अमेरिकी सरकार ने जुलाई के शुरू में 34 अरब डॉलर के चीनी सामानों के आयात पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »