19 Apr 2024, 20:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस ने ली ताजिकिस्तान हमले की जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 11:46AM | Updated Date: Aug 1 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में रविवार को साइकिल चालकों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'अमाक' ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईएस ने अपने इस दावे के पक्ष में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है।
 
वक्तव्य के मुताबिक आईएस के लड़ाकों ने गठबंधन देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया। ताजिकिस्तान में रविवार को एक कार ने साइकिल सवार लोगों को रौंद डाला जिसमें पश्चिम देशों के चार साइकिल चालकों की मौत हो गयी थी। इस हमले में मारे गए पर्यटक अमेरिका, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड के नागरिक हैं। इस हमले में तीन साइकिल चालक घायल भी हुए हैं। घायल हुए साइकिल चालक स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं। साइकिल चालकों पर पहले चाकुओं से भी हमला किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »