19 Apr 2024, 19:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेल का सॉफ्टवेयर हैक कर 364 कैदियों ने चुराए डेढ़ करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2018 10:47AM | Updated Date: Jul 30 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के इडाहो की जेल में 364 कैदियों ने जेल के सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर 2 लाख 25 हजार डॉलर (करीब डेढ़ करोड़ रुपए) चुरा लिए। पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। इनमें से 50 कैदियों को एक हजार डॉलर (69 हजार रुपए) और बाकी को 9 हजार 900 डॉलर (करीब 6 लाख 80 हजार रुपए) मिले। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कैदियों ने इस वारदात को कैसे अंजाम दिया। हालांकि, कैदियों से 65 हजार डॉलर (44 लाख रुपए) वसूल लिए गए हैं। 
 
इडाहो के जेल डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जेफ रे ने बताया, जेपे नाम की एक प्राइवेट फर्म ने कैदियों को एक मोबाइल फोन जैसी डिवाइस दी थी। इसके जरिए कैदी मनी ट्रांसफर, म्यूजिक-गेम्स डाउनलोड करने के अलावा घर पर अपने परिजन से बात भी कर सकते थे। इसके अलावा, जेल प्रशासन कैदियों को इस सिस्टम के जरिए उनके काम का मेहनताना ट्रांसफर करता है। कैदियों ने चालाकी से जेपे सिस्टम में गड़बड़ी पैदा कर दी, जिससे उन्हें जेल की तरफ से क्रेडिट होने वाली रकम बढ़ गई। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी सामने आई।
 
बर्ताव सुधारने के लिए दी गई थी डिवाइस 
इसी महीने की शुरूआत में कैदियों को जेपे सिस्टम के बारे में समझाया गया था। जेपे की प्रवक्ता जेड ट्रॉम्बेटा के मुताबिक, हमारी कंपनी कैदियों को उनके दोस्तों और परिवारवालों से बात करवाने में मदद करती है। हमारी दी डिवाइस से वे एजुकेशनल प्रोग्राम्स को एक्सेस और मनोरंजन कर सकते हैं। इससे कैदियों को अपना बर्ताव ठीक रखने में मदद मिलती है। हम इसे और सुरक्षित बनाएंगे। फिलहाल, कंपनी ने इस डिवाइस में मनी ट्रांसफर, म्यूजिक और गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा बंद कर दी है। कैदी इस डिवाइस से सिर्फ मेल कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »