28 Mar 2024, 16:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल ने इटली के दो चित्रकारों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2018 10:45AM | Updated Date: Jul 30 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामल्लाह। इजरायल की सीमा पुलिस ने शनिवार को इटली के दो चित्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। यह चित्रकार जेल में बंद फिलीस्तीनी किशोरी अहद तमीमी का भित्तिचित्र बना रहे थे।
 
फिलीस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक यह चित्रकार इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक क्षेत्र के बेथलेहम में 17 वर्षीय फिलीस्तीनी किशोरी अहद तमीमी का भित्तिचित्र बना रहे थे।
 
गत वर्ष 15 दिसंबर को नबी सलेह गांव में अपने घर के बाहर एक इजरायली सैनिक को थप्पड़ एवं लात मारने के आरोप में अहद तमीमी को जेल भेज दिया गया था। उस समय वह केवल 16 वर्ष की थी। उसे रविवार को रिहा किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »