20 Apr 2024, 19:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूमध्यसागर क्षेत्र में इस वर्ष अब तक 1500 प्रवासियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 10:47AM | Updated Date: Jul 28 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। भूमध्यसागर क्षेत्र में इस वर्ष अब तक करीब 1500 प्रवासियों की मौत हो गयी है और लीबिया तथा इटली के बीच के मार्ग को सबसे जानलेवा करार दिया गया है जहां प्रत्येक 19 प्रवासियों में से एक की मौत हो जाती है।
 
अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि अवैध रूप से यूरोप आने वाले लोगों का पसंदीदा देश अब इटली के मुकाबले स्पेन हो गया है और वहां इस वर्ष अब तक 21000 प्रवासियों का पंजीकरण हो चुका है। संगठन ने बताया कि कुल मिलाकर इस वर्ष अब तक यूरोप के तटों पर 55000 प्रवासी पहुंचे हैं जो पिछले वर्ष के मुकाबले दो गुना ज्यादा है।
 
इटली में अब तक लीबिया से समुद्र के जरिए 18,130 प्रवासी पहुंच चुके हैं और बाकी ग्रीस, माल्टा तथा साइप्रस से आ रहे हैं। संगठन के प्रवक्ता जोइल मिलमैन ने पत्रकारों से कहा, 'यहां दो बातें काफी महत्वपूर्ण हैं कि भले ही इटली में आने वाले लोगों की संख्या कम है लेकिन वहां प्रति हजार लोगों पर मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »