25 Apr 2024, 19:37:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी नागरिकों के साथ बैठक की जानकारी नहीं : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 10:45AM | Updated Date: Jul 28 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह ट्रम्प टावर में 2016 में रूसी नागरिकों और उनके बेटे डोनाल्ड जूनियर समेत चुनाव अभियान कर्मचारियों के बीच हुई बैठक के बारे में कुछ भी नहीं जानते। 
 
गौरतलब है कि रूसी नागरिकों पर आरोप है कि उन्होंने इस बैठक में ट्रम्प की प्रतिद्वन्द्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी को लेकर नुकसानदेह सूचनाओं की पेशकश की थी।
 
ट्रम्प ने अपने वकील माइकल कोहेन के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'मुझे अपने पुत्र डॉन जूनियर की इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।' सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प के लंबे समय से वकील रहे माइकल कोहेन ने कहा था कि ट्रम्प को बैठक की पहले से जानकारी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »