19 Apr 2024, 23:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन की इमारत में भीषण आग,कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2018 2:48PM | Updated Date: Jul 26 2018 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में लंदन के वेस्ट हैम्पस्टेड इलाके में पांच मंजिली इमारत में  गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई जिस पर 15 दमकल वाहनों के 100 कर्मियों ने करीब चार घंटे में काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। दमकल अधिकारी क्लिंटन मुर्रे ने कहा, माना जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर लगी।" उन्होंने कहा कि आग के कारण छत के गिर जाने की आशंका की वजह से  सबसे पहले ऊपरी मंजिल के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकलकर्मियों ने पहले तले से दो लोगों को सुरक्षित निकाला और शेष तलों के लोग स्वयं ही सुरक्षित बाहर निकल आये। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के करणों के बारे में फिलहाल जानकरी नहीं  मिल सकी है। इस इमारत में करीब 50 लोग किराये पर रह रहे थे। पड़ोसियों ने आग की चपेट में आयी इमारत की फोटो और वीडियो सोशल साइटों पर डाला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »