25 Apr 2024, 23:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान: मतदान के दौरान क्वेटा में आत्मघाती हमला, 25 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:41PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच कई जगह झड़पों की भी खबर है। वहीं बलूचिस्तान के क्वेटा में एनए-260 निर्वाचन क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 25 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
 
ये विस्फोट स्थानीय समय सुबह 11 बजे हुआ। पुलिस वैन को टारगेट कर ये विस्फोट किया गया। इसके अलावा कई और भी जगह हिंसा की खबरें हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। स्वाबी में 1 के मारे जाने की भी खबर है।   
 
मृतकों में पुलिस अधिकारी और नागरिक हैं। जांच चल रही है और सिविल अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया है जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 272 सीटों और चार प्रांतों पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभाओं की कुल 577 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »