29 Mar 2024, 07:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेशावर में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच संघर्ष में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 11:03AM | Updated Date: Jul 25 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेशावर के नजदीकी क्षेत्र मीरा सोरजई में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच संघर्ष में एक परिवार के छह लोगों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों गुटों के बच्चों से जुड़े झगड़े के बाद सोमवार को हुए संघर्ष में सात लोग मारे गए। मरने वालों में एक छोटा बच्चा भी था। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »