29 Mar 2024, 07:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पति को तलाक देंगी स्टॉर्मी डेनियल लॉस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 4:57PM | Updated Date: Jul 24 2018 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंजेल्स। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अवैध यौन संबंध का आरोप लगाकर कानूनी मुकदमा करने वाली 39 वर्षीय पार्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल अब अपने पति को तलाक देने की अर्जी दे दी है। यह जानकारी सोमवार को स्टॉर्मी डेनियल के वकील माइकल अवेनटी ने दी। स्टॉर्मी डेनियल के वकील ने ट्विटर पर बयान जारी कर उनके तलाक के आवेदन की जानकारियां साझा की है।

उन्होंने बताया कि तलाक के लिए आवेदन पिछले सप्ताह किया गया। माइकल अवेनटी ने ट्वीट किया, स्टॉर्मी डेनियल और उनके पति गलेनडर क्रैन ने एक-दूसरे को तलाक देने का निर्णय लिया है। स्टॉर्मी डेनियल के लिए उनकी बेटी उनकी पहली प्राथमिकता है। स्टॉर्मी डेनियल ने परिवार के भले के निजता का ख्याल करने की भी प्रार्थना की है।"  मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार, स्टॉर्मी डेनियल का गलेनडर क्रैन ने कई वर्षों तक साथ रहने के बाद वर्ष 2015 में शादी कर ली थी। गलेनडर क्रैन, स्टॉर्मी डेनियल के तीसरे पति हैं। उनकी बेटी का जन्म वर्ष वर्ष 2011 में हुआ था।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »