25 Apr 2024, 16:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिक्खों को ब्रिटेन में मिलेगा खास मूल निवासी का दर्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 1:38PM | Updated Date: Jul 24 2018 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में बसे सिक्ख समुदाय के लोगों को 2021 की जनगणना में विशिष्ट मूलनिवासी का दर्जा दिया जाएगा। अब तक सिक्ख समुदाय को ब्रिटेन में सिर्फ एक धर्म के तौर पर ही मान्यता दी जाती थी। यूके के सांख्यिकी प्राधिकरण ने यह बात कही है। सिक्ख समुदाय के लोगों के लिहाज से बात करें तो यह बड़ा कदम है। इससे देश की तमाम मूल सुविधाओं तक सिख समुदाय की पहुंच आसान हो सकेगी।
 
भारतीय सांसदों का था प्रस्ताव
बीते साल भारतीय मूल के सांसदों समेत 100 ज्यादा ब्रिटिश सांसदों ने अथॉरिटी से कहा था कि वह सिख समुदाय के लोगों को 2021 की जनगणना में अलग एथनिक बॉक्स यानी मूल निवासियों के एक अलग कॉलम में शामिल करे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 की जनगणना में सिक्खिज्म को एक धर्म की बजाय विशिष्ट मूल निवासी के तौर पर शामिल किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »