20 Apr 2024, 19:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास बिना इजाजत उड़ रहे विमान को लड़ाकू विमानों ने रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 3:09PM | Updated Date: Jul 22 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिजवॉटर। वायु सेना युद्धक विमानों ने यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ क्लब के पास बिना इजाजत उड़ रहे एक छोटे नागरिक विमान को रोका। अमेरिकी सेना ने बताया कि एक एफ -16 विमान ने छोटे विमान को कल रोका जो ‘‘ बिना उचित मंजूरी या जानकारी ’’ के न्यू जर्सी गोल्फ कार्स स्थित राष्ट्रपति के बेडमिन्स्टर के आसपास अस्थायी उड़ान प्रतिबंध क्षेत्र में उड़ रहा था।
 
यहां राष्ट्रपति सप्ताहांत बिताने पहुंचे हैं। ‘ कॉन्टिनेंटल यूएस नॉर्थ अमेरिकी एयरोस्पेस ’ के रक्षा कमान ने कहा कि रोका गया विमान पिट्सटाउन में उतरा , जहां स्थानीय कानून एजेंसियों ने पायलट से बात की। ट्रंप शुक्रवार दोपहर न्यू जर्सी पहुंचे थे और कल यहां से वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »