29 Mar 2024, 15:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप और पुतिन में सीरिया संकट और शरणार्थी की वापसी पर हुई चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 10:47AM | Updated Date: Jul 22 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक में सीरिया संकट का समाधान करने और यहां शरणार्थी की वापसी को लेकर चर्चा हुई। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पोम्पेओ ने कहा कि अमेरिका दोनों ट्रंप और पुतिन के बीच आगामी वार्ता का भी स्वागत करता है।
 
उत्तर कोरिया पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र पहुंचे पोम्पेओ ने पत्रकारों को कहा, मुझे खुशी है कि दो महत्वपूर्ण देशों का शीर्ष नेतृत्व वार्ता को जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच सीरिया संकट का समाधान करने और वहां शरणार्थियों की वापसी को लेकर चर्चा की। पूरे विश्व के लिए यह महत्वपूर्ण है कि किसी स्वैच्छिक पद्धति से सही समय पर शरणार्थियों अपने देश वापस लौट सके।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »